Recent News
-
Digital Education Awareness Program
03 January 2026
गांव फरमाना में आयोजित “SASMF CCT 2026” प्रतियोगी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न
फरमाना, रोहतक |
Shree Azad Singh Memorial Foundation द्वारा ग्राम पंचायत फरमाना खास, ग्राम पंचायत फरमाना बादशाहपुर एवं गांव के सम्मानित समाजसेवियों के सहयोग से आयोजित “SASMF CCT 2026 (Common Competition Test)” का सफल आयोजन दिनांक 03 मई 2026 को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फरमाना खास में किया गया।
इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करना तथा उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना था। परीक्षा में गांव के अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परीक्षा के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची निम्न प्रकार रही:
प्रथम पुरस्कार ₹5100/-
आरजू पुत्री श्री विक्रम
द्वितीय पुरस्कार ₹4100/-
आरती पुत्री श्री सुदामा
तृतीय पुरस्कार ₹3100/-
साहिल पुत्र श्री धर्मराज
चतुर्थ पुरस्कार ₹2100/-
प्रिया पुत्री श्री जयकुवार
पंचम पुरस्कार ₹1100/-
रोहित पुत्र श्री रणबीर सिंह
इसके अतिरिक्त सम्मानित समाजसेवी श्री सत्येंद्र बूरा द्वारा भी प्रत्येक विद्यार्थी को प्रोत्साहित करते हुए ₹1100/- की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक डॉ. इंदरजीत बूरा, सरपंच श्री सोमबीर (फरमाना बादशाहपुर), सरपंच प्रतिनिधि श्री जितेंद्र (फरमाना खास), सम्मानित समाजसेवी श्री सत्येंद्र बूरा, श्री अनिल शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा आदि ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे शैक्षिक प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
Shree Azad Singh Memorial Foundation ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, स्वयंसेवकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।